यूपी के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को बड़ी घटना सामने आई एक दरोगा का खून से सना शव मिला उनके माथे पर गोली लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मथुरा ; गोकुल बैराज के पास दरोगा का वर्दी में खून से सना शव मिला उनके माथे पर गोली का निशान था। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी का कहना है की प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। टीएसआई पंकज कुमार की बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता है लगाया जा रहा है कि आत्महत्या का कारण क्या रहा।


