लखनऊ में बड़ा हादसा टल गया यहां देर रात एक बस में आग लग गई आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन सभी यात्रियों को बस से निकाला गया।
लखनऊ ; शनिवार की देर रात शहीद पथ पर एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई यह बस गोरखपुर से सूरत जा रही थी। घटना मेदांता अस्पताल के पास रात 12:15 बजे हुई बस में कुल 32 सवारियां मौजूद थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही चालक ने तुरंत कार्रवाई की उसने बस को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रोका सभी 32 यात्रियों को बस से सुरक्षित नीचे उतारा गया इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव ने घटना की जानकारी दी उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले बस के टायर में लगी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। बस में आग लगने का प्रारंभिक कारण टायर में लगी चिंगारी बताया गया चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया उसने आग देखते ही यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी सभी 32 सवारियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया दमकल की दो गाड़ियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया।


