पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, 60 साल के बुजुर्ग पर आरोप,

लखीमपुर खीरी जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया परिजन ने गांव के ही 60 वर्षीय व्यक्ति पर पांच रुपये का लालच देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

लखीमपुर खीरी ; सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कला गांव में करीब पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही करीब 60 वर्षीय व्यक्ति पर पांच रुपये देने का लालच देकर बच्ची को घर ले जाने और बकरी के बाड़े में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्ची घर के बाहर थी। आरोप है कि गांव निवासी बुजुर्ग बच्ची को पांच रुपये देने की बात कहकर अपने घर ले गया आरोप है कि वहां बकरी के बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ले गए परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की पुलिस ने बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *