लखनऊ में पूना पैक्ट के विरोध में ‘धिक्कार दिवस।

सरकार जनगणना आधारित संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करे 24 सितंबर 1932 का दिन बहुजन समाज के इतिहास का काला दिन है। जब संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें दो वोट का अधिकार और पृथक निर्वाचन का अधिकार दिलाया था, तब पूना पैक्ट के जरिए हमारे अधिकारों को छीन लिया गया – चंद्रशेखर आजाद।

आवाज़ –ए– लखनऊ  ~ संवाददाता 

लखनऊ, 24 सितंबर। पूना पैक्ट के विरोध में 24 सितंबर को देशभर में धिक्कार दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वाधान में विशाल सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगीना लोकसभा सीट से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने बहुजन महापुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “24 सितंबर 1932 का दिन बहुजन समाज के इतिहास का काला दिन है। जब संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें दो वोट का अधिकार और पृथक निर्वाचन का अधिकार दिलाया था, तब पूना पैक्ट के जरिए हमारे अधिकारों को छीन लिया गया। सोचिए उस समय बाबा साहब कितने विचलित हुए होंगे। अगर उस समय भीम आर्मी होती तो हम ऐसा कभी होने नहीं देते।”

उन्होंने आगे कहा कि पूना पैक्ट की वजह से आज भी दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज को राजनीति में अपनी वास्तविक हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। आरक्षित सीटों पर भी दूसरे वर्ग के वोटों से जीता हुआ प्रतिनिधि समाज का सच्चा प्रतिनिधित्व नहीं कर पाता।

सरकार से रखीं ये प्रमुख मांगें –

1. सरकार जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराए और जनगणना के आधार पर देश में सभी वर्गों की संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करे।
2. निजी क्षेत्र में भी एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण लागू किया जाए।
3. पूना पैक्ट को खत्म कर पृथक निर्वाचन प्रणाली लागू की जाए।
4. बहुजन महापुरुषों के विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
5. एससी एसटी मामलों में सहयोग राशि बढ़ाकर 30 लाख की जाए यह धनराशि दोष सिद्ध होने पर उन्ही आरोपीयो के द्वारा भुगतान किया जाए।
6.शिक्षा प्रणाली एक समान होनी चाहिए।
7. शराब बन्दी सुनिश्चित होनी चाहिए
8. ठेकेदारी में एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
9. कोलोसियम सिस्टम पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए
10. लंबे समय से खाली रिक्त पदों की तत्काल भरती करना सुनिश्चित करें सरकार अन्य 23सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्यगण, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष , लखनऊ जिला अध्यक्ष, जोन प्रभारी, मण्डल प्रभारी, पांच जिलों के जिला अध्यक्ष, विधानसभाओं के प्रत्याशी सहित पांच हजार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *