प्रदेश में थमी बारिश रविवार को मकान-पेड़ गिरने से 33 मौतें

यूपी में चार दिन बाद रविवार दोपहर से बारिश बंद हुई बारिश की वजह से प्रदेश में 33 मौतें हुईं। यूपी में पारा सामान्य से नीचे गिर गया तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा उरई 18.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा रहा बरेली, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा

लखनऊ ; प्रदेश में बृहस्पतिवार शाम से जारी भारी बारिश से रविवार को भी कई जगह मकान-दीवार, पेड़ गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई शनिवार को बारिश के बीच हुए हादसों में प्रदेश में 58 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को भी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा जलभराव व ठप हुई बिजली आपूर्ति ने लोगों के लिए संकट खड़ा कर दिया नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाकों पर बाढ़ का खतरा गहरा गया रविवार को बारिश थमने के साथ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश में रविवार को फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा उरई 18.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा रहा बरेली, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा एटा में 36 घंटे लगातार बारिश से छह मकान भरभराकर ढह गए रविवार को अवध के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई।

सीतापुर में तीन, बलरामपुर में तीन तथा श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, बाराबंकी और गोंडा में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मकान गिरने से रामपुर में दो और संभल में एक की मौत हुई है। रामपुर में बारिश का पानी निकालते समय करंट लगने से एक महिला की जान चली गई हरदोई, फर्रुखाबाद में तीन-तीन, कानपुर देहात में दो और उन्नाव में एक की मौत हुई है। बरेली में छह व प्रतापगढ़ में दो महिलाओं व बेवर में दीवार गिरने से किसान की मौत हो गई। फर्रुखाबाद में 320 मिमी, गोरखपुर में 234.2 मिमी और लखीमपुर खीरी में 195 मिमी बारिश दर्ज की गई बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए योगी सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। आंधी-बारिश से प्रदेश में 1021 मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन मदद उपलब्ध कराने में जुटा है। राहत आयुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए फसल क्षति का सर्वेक्षण और आकलन कर सहायता देने के निर्देश दिए। बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से सोमवार से बारिश की गतिविधियां घटेंगी कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी ही हो सकती है। मंगलवार तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम के साफ होने के साथ दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी बारिश और हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। – अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *