हरदोई में व्यापारी से पांच किलो चांदी की लूट

हरदोई में रविवार देर रात लाखों की चांदी लूटी गई इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई मुख्य चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई पुलिस को लुटेरों के भागने का शक है। देर रात तक चली जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला।

हरदोई ; रविवार की देर रात चांदी के थोक व्यापारी के साथ हुई लाखों की लूट के बाद लखीमपुर खीरी जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई सूचना मिलने के बाद मुख्य चौराहों को छावनी में तब्दील कर दिया साथ ही आने वाले वाहनों की सघनता से जांच की गई हालांकि देर रात तक चली चेकिंग के बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला लखनऊ निवासी ह्रदय राम सोनी के साथ कार सवार लुटेरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब वह शाहजहांपुर से लखनऊ वापस जा रहे थे। इसी दौरान पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में थोक व्यापारी से पांच किलो चांदी और बैग में रखा कैश लेकर फरार हो गए कार सवार लुटेरों ने कार को ओवरटेक करके रोका और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए लाखों की लूट की खबर मिलते ही आस पास के जिलों में भी अलर्ट घोषित किया गया।पुलिस को शक था कि लुटेरे लखीमपुर के रास्ते होते हुए नेपाल भाग सकते हैं। रविवार देर रात करीब दस बजे से पुलिस ने मुख्य चौराहों पर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एहतियातन पुलिस चेकिंग की हालांकि कहीं से कोई संदिग्ध के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली देर रात चौराहे पर पुलिस को देखकर लोग सहमे दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *