मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- हिंसक प्रदर्शन न करें मुसलमान

उज्जैन में हुए बवाल पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वहां के मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मौलाना रजवी ने कहा कि किसी भी सूरत में हिंसक प्रदर्शन न करें।
मध्य प्रदेश ; उज्जैन में हुए बवाल पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि वहां के प्रशासन को मस्जिद कमेटी के लोगों से पहले बात करनी चाहिए थी। सहमति बनाने की कोशिश न होने से लोग उत्तेजित हुए और वहां बवाल हो गया मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बताया कि उज्जैन की यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि अचानक नगर निगम और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए इस कार्रवाई के विरोध में मुसलमान सड़कों पर उतर आए उन्होंने मस्जिद की सुरक्षा के लिए रात और दिन वहीं डेरा डाल दिया। मौलाना बरेलवी ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय मस्जिद कमेटी के लोगों से बातचीत का रास्ता नहीं अपनाया इस कारण स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा भड़क गया और स्थिति बिगड़ गई कहा कि मुसलमान संयम से काम लें शांति बनाए रखें कानून के दायरे में रहकर प्रदर्शन करें।
हिंसा से बचें, कानूनी दायरे में करें प्रदर्शन’
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जोर देकर कहा कि हिंसा किसी भी मुद्दे का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसक प्रदर्शन से बहुत सारी नई समस्याएं पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का कानूनी अधिकार है। मगर ये तमाम चीजें कानून के दायरे में रहकर ही होनी चाहिए उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का आग्रह किया बरेली के मौलाना ने खास तौर पर उज्जैन के मुसलमानों से अपील की है। उन्होंने सभी से अमन और शांति बनाए रखने का आग्रह किया उन्होंने सांप्रदायिकता के माहौल से बचने की सलाह दी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में हिंसक प्रदर्शन न करें उन्होंने कहा कि एकजुटता और शांति से ही समाधान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *