हनुमान अंश के सीक्वल का हिस्सा होंगे अक्षय कुमार? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया था अपना फेवरेट एक्टर

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है, जिसके बाद इसके सीक्वल ‘हनुमान अंश 2’ की घोषणा हुई है।

लखनऊ ; नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसके बताए गए बजट का 200 गुना है। अच्छे रिव्यू मिलने के अलावा, फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके गाने जिद पे आ गईं पार्वती और मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान को काफी लोकप्रियता मिली जिद पर आ गईं पार्वती को साधु तिवारी ने गाया है जबकि मैंने तेरे ही भरोसे को बुंदेली गायक सुनील लोधी ने अपने सुरों से सजाया इस दोनों गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इसके पार्ट 1 की सफलता को देखते हुए दूसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई थी। इस बीच खबर आई कि पार्ट 2 में अक्षय कुमार को कास्ट किया जा सकता है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इन सभी अटकलों पर बात की दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने एक सवाल के दौरान अक्षय कुमार को अपने फेवरेट एक्टर बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के दूसरे भाग में नजर आएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया,’वो महाराज जी बताएंगे’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे इस बात का संकेत माना कि अक्षय कास्ट में शामिल हो सकते हैं।

Anupriyaअनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। यह अफवाह है।’ हालांकि अक्षय के कास्ट होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि ‘हनुमान अंश 2’ पर काम हो रहा है। इस फिल्म को एक ट्रिलॉजी के तौर पर प्लान किया गया था, जिसमें पहली फिल्म के बाद दो और फिल्में आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *