आम की बाग में पेड़ से लटका मिला पत्रकार युवक का शव।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड ने की जांच।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ महेन्द्र कुमार

हसनगंज, उन्नाव। 30सितम्बर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर चिरियारी निवासी पत्रकार युवक अतुल कुमार (32) का शव बुधवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम की बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
मृतक के बड़े भाई अनिल रावत ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद अतुल से फोन पर बातचीत हुई थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक कोई जानकारी न मिलने पर मोहान चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन अतुल का पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह गांव निवासी दुल्लर रावत पुत्र रजऊ निजी कार्य से आम की बाग में पहुंचे। वहां पेड़ से अतुल का शव लटका देखकर उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां समेत बड़े भाई अनिल रावत, दीपू और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
परिजनों के अनुसार अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताते हुए घटना की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक के जेब से सेलफोन व बाईक की चाभी व छोटी-छोटी बैटरी सेल की पुष्टि हुई बाईक 500 मीटर दूर आम की बांग में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हसनगंज कोतवाली प्रभारी सरद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *