रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा

वर्षों के बाद गोमती नगर में इस तरह की बाढ़ देखी है। पूरे शहर में गोमती नगर से सटे कई इलाकों में कई फिट तक पानी भरा डीएम ने एक हजार से अधिक बीघा फसल और सब्जियों के नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए किसानों को नियमानुसार सरकारी सहायता का भरोसा दिया

आर सी राठौर

लखनऊ ; गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड पर करीब डेढ़ फीट पानी बहने लगा था। माल और इटौंजा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक,अगले 24 घंटे में गोमती का जलस्तर दो फीट तक और बढ़ सकता है। प्रशासन की टीम ने हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा, सैथा और बरावन कला समेत प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी, बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा गया बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 10 नावों की सुविधा शुरू की गई है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि बाढ़ से धान, सब्जियों समेत अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। डीएम ने एक हजार से अधिक बीघा फसल और सब्जियों के नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए किसानों को नियमानुसार सरकारी सहायता का भरोसा दिया गया हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा और सैथा के निरीक्षण के बाद डीएम का काफिला गुलमीखेड़ा, टाड़खेड़ा और सुखलालखेड़ा की ओर गया, लेकिन रास्ते में जलभराव अधिक होने से लौटना पड़ा इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी सुरक्षा के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और दाऊद नगर में अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंझौवा गांव में गोमती का पानी बढ़ने से करीब 500 बीघा धान की पकी फसल डूब गई खीरा, लौकी और भिंडी की फसल को भी नुकसान हुआ

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig

हाथों में बैग थामे तीन फीट पानी से गुजरकर सड़क पर पहुंची मुश्किलें बढ़ती गईं तो रविवार को सब्र जवाब दे गया। अब पति और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहेंगी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही मुश्किलों से जूझ रहे कई परिवार घर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं। किसी ने 3500 तो किसी ने तीन हजार रुपये में किराये पर कमरा लिया है। लोगों का परिवार एक ही कमरे में गुजर बसर करेगा सिलिंडर और अन्य सामान लेकर पानी से निकल रहे पानी कम होने के बजाय पानी बढ़ गया

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig

फैजुल्लागंज में मामा चौराहा, अटल चौक, गणेश विहार,मोतीपुरम कालोनी,नंदन चौराहा और अन्य कालोनियों में हर ओर सिर्फ पानी ही नजर आता है। मगर घरों में फंसे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। घर के नल से बदबूदार पानी आ रहा है। कई लोग जुगाड़ वाली नाव से नगर निगम के टैंकर से बाल्टी में पानी भरकर ले जा रहे थे।

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig

आईआईएम मार्ग से कैरियर कॉलेज के पास फैजुल्लागंज जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर तक तेज बहाव है नगर दिगुरिया, दाउदनगर समेत कई इलाकों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। मिल्लत नगर की कच्ची ढाल में चार से पांच फीट तक पानी भरा है।

वहीं मोतीपुरम कालोनी निवासी शगुन राठौर ने बताया घर के पीछे बने नाले में ऊपर से पानी बहने लगा जिस कारण यहां कॉलोनी निवासी भयभीत है लगता है पानी घरों में घुस जएगा घर के पास मौर्य मार्केट में रोड पर पानी भर चुका है यहां मोहल्ले के लोग भी पानी का विकराल रूप देख डरे हुए है शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हम सभी को सुरक्षितव्यवस्था मुहिया कराई जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *