राज्यसभा के आठों उम्मीदवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठों उम्मीदवार मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया इसके बाद सभी प्रत्याशी विधानसभा जाकर नामांकन दाखिल करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे मतदान 16 अक्तूबर को होगा।

लखनऊ ; उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषित आठों उम्मीदवार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे उम्मीदवारों के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ सभी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया भाजपा ने सोमवार को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। भाजपा के आठ उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

विधानसभा के लिए होंगे रवाना

प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी उम्मीदवार विधानसभा के लिए रवाना होंगे यहां वे राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर है। भाजपा ने फिलहाल आठ उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी पहले ही नामांकन कर चुके हैं। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर पार्टी कार्यालय से विधानसभा तक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *