मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को पुलिस लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली लेकर पहुंची तीनों को कोतवाली लाए जाने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।
लखनऊ ; कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को पुलिस बुधवार को लेकर लखनऊ पहुंची तीनों को हजरतगंज कोतवाली लाया गया शिव शर्मा मौत मामले में साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लेकर रवाना हो गई तीनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा इसके बाद उन्हें सीजीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा मौके पर पुलिस मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई कोतवाली में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई बता दें कि पुलिस, उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए नागपुर कोर्ट में पेश किया रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हुई थी।कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा, रश्मि, दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराया गया था। उनकी लगातार बदलती लोकेशन के कारण गिरफ्तारी चुनौती बन गई थी। इसके बाद तलाश में यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया सोमवार रात आरोपियों की लोकेशन नागपुर की तरफ मिलने पर टीमें वहां रवाना हुईं थी।



