कल बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी स्कूल

विधान परिषद चुनाव के चलते प्रयागराज में शुक्रवार को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित किया गया।

प्रयागराज ; झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार, जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी बंद रहेंगे अधिकारियों ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *