पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, यूपी डीजीपी ने जारी किए निर्देश

दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

लखनऊ ; दिवाली और छठ सहित सभी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रदेश भर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *