बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में यूपी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की बसपा छह दिसंबर को लखनऊ में बड़े समारोह का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन करेगी।
लखनऊ ; बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी की यूपी स्टेट यूनिट की बड़ी बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की बैठक में उन्होंने 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर सहमति दे दी इस घोषणा का बैठक में जोरदार तालियों और ओजस्वी नारों के साथ स्वागत किया गया और इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस समारोह में बसपा आगामी चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन करेगी बीएसपी यूपी स्टेट कार्यालय, 12 माल एवेन्यू में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में स्टेट, मंडल सहित सभी स्तर के पदाधिकारी और प्रदेश के 75 जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए मायावती ने बूथ स्तर तक की जमीनी तैयारियों, अच्छे उम्मीदवारों के चयन और सर्वसमाज, खासकर गरीब व कमजोर तबकों में वोटों की शक्ति की जागरूकता बढ़ाने संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

