धनतेरस की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी को रास्ते में रोककर मारपीट की और करीब 17.41 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए वारदात के बाद पुलिस ने रात में कांबिंग शुरू की।
सीतापुर ; संदना थाना क्षेत्र में लूट मंझारी चौराहा स्थित श्रेयांश ज्वेलर्स के मालिक विमलेश रस्तोगी को निशाना बनाया गया मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे करीब 17 लाख 41 हजार रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूट ली वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए यह घटना शक्रवार की रात हुई मूल रूप से सिधौली के प्रेमनगर उत्तरी निवासी विमलेश रस्तोगी मंझारी चौराहे पर अपनी दुकान संचालित करते हैं। दिनभर दुकान चलाने के बाद देर शाम अपने घर लौट रहे थे। उनके पास सात किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना और 80 हजार रुपये की नकदी मौजूद थी। रास्ते में नंदवन ब्रह्मदेव बाबा स्थान के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद सभी कीमती सामान लूट लिया गया लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया हालांकि,अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई बदमाशों ने कुल 17 लाख 41 हजार रुपये की संपत्ति लूटी यह पूरी संपत्ति विमलेश रस्तोगी की दिनभर की बिक्री से जमा हुई थी। धनतेरस के दिन हुई इस लूट से ज्वेलर्स को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया पुलिस टीमों ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया रात में ही बदमाशों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की गई सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों से जानकारी जुटाने का काम जारी है।

