धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वे उनके विरोधी नहीं है, वे उनकी कथा न सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।
प्रतापगढ़ ; कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में मंगलवार से रामकथा की शुरूआत हो चुकी है। कथा समापन के बाद देर रात कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे उनकी कथा न सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे आचार्य शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वे उनके विरोधी नहीं है। उन्होंने अखिलेश को कथा सुनने के लिए भी कहा कथा की फीस को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि वे कोई वस्तु नहीं बेच रहे और धर्म धंधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कथा खरीदने के लिए भाव से बुलाया जाएगा तो वे नहीं जाएंगे, लेकिन श्रद्धा से बुलाने पर चले जाएंगे भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि उसे राजनीतिक रंग दिया गया और भ्रम फैलाया गया उन्होंने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं। जवाब- हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है। उस अनुसार कथा नहीं रोकी जा सकती अगर कथा रोकी जाएगी तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी ऐसा होगा तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी हिंदू जाग रहा है, सनातनी जाग रहा है, मुखरता के साथ हिंदुओ ने अब जवाब दिया है।


