मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया और चिता की परिक्रमा कर प्रणाम किया भावुक मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा,अंतिम प्रणाम मां।
लखनऊ ; उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया इस भावुक क्षण में, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां की चिता की परिक्रमा की, सिर झुकाकर प्रणाम किया और अंतिम यात्रा के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक पाए उन्होंने घर से मां की अर्थी को कंधा देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और फिर चंडी घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया बार-बार रुमाल से आंसू पोछते हुए, योगी मां के पार्थिव शरीर के साथ पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचे थे। सीएम के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी,
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य, मंत्री संजय निषाद सहित 50 से अधिक VIP घाट पर मौजूद रहे बाबा रामदेव और चिदानंद सहित 13 अखाड़ों के आचार्य और महंतों ने मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई योगी ने मां को कंधा देते हुए एक फोटो ‘X’ पर पोस्ट की, जिसमें महाभारत का एक श्लोक लिखा था। इस श्लोक का अर्थ था: ‘मां जैसी कोई छाया नहीं मां जैसा कोई आश्रय नहीं। कोई प्रेम नहीं मां जैसी कोई सुरक्षा नहीं और मां जैसा इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं।’ यह पोस्ट मां के प्रति उनके गहरे प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। वहीं, फिर से योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा- अंतिम प्रणाम मां..


