मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी में माथा टेक, प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री सोमवार को सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे कार्यक्रम से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में आरती उतारी और रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत होकर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

अयोध्या ; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचेउन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किया और आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की दरअसल, वह अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे थे। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु के चरणों में शीश नवाया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आमजन का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया दर्शन-पूजन के समय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *