रामायणम की टीम से मिले गृह मंत्री अमित शाह, फिल्म की सफलता पर दी रणबीर कपूर को बधाई

रामायणम् के भारत की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के बाद रणबीर कपूर सहित पूरी टीम के साथ नमित मल्होत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’श्रीराम’ की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर और माता ‘सीता’ बनीं साई पल्लवी मौजूद

नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायणम पूरी दुनियाभर में सफलता की एक नई कहानी लिख रही है। ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़कर रणबीर कपूर की मूवी अब 2000 करोड़ कमाने की तरफ कदम बढ़ा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रामायणम टीम से मुलाकात की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा और हमारी सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर में खास पहचान दिलाने और फिल्म की शानदार सफलता के लिए मेकर्स को बधाई दी अमित शाह से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, ‘श्रीराम’ की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर और माता ‘सीता’ बनीं साई पल्लवी मौजूद के साथ-साथ प्राइम फोकस के बिजनेस हेड नीरज शंघाई भी मौजूद रहे दुनियाभर में सफलता पाने वाली रामायणम भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। माइथोलॉजिकल मूवी को मिल रही सफलता के बीच दिल्ली यात्रा के दौरान रामायणम की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की हालांकि, इस मुलाकात में यश किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाए अमित शाह ने पूरी टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की सबसे पूजनीय महागाथा को इतने ग्रैंड स्केल पर बड़े पर्दे पर उतारना एक बड़ी उपलब्धि है। हिंदू महाकाव्य से जुड़ी कुछ और जानकारी जब अमित शाह ने टीम के साथ शेयर की, तो मेकर्स भी काफी उससे प्रभावित हुए।

Untitled Design - 2026-11-26T140409.681

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें अमित शाह महाकाव्य से जुड़ी कुछ बातें कर रहे हैं और पूरी टीम आसपास सोफे पर बैठी हुई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमित शाह ने लिखा, “नई दिल्ली में रामायणम की टीम से मुलाकात की मर्यादा और धर्म के साक्षात स्वरूप श्रीराम ने अपने जीवन के माध्यम से कर्तव्य,त्याग और ईमानदारी के जो आदर्श पेश किए हैं, उन्हें आधुनिक फिल्म तकनीक के माध्यम से आज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस अनोखी पहल के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई” अमित शाह से हुई इस खास मुलाकात के मौके पर जहां रणबीर कपूर और साई पल्लवी सहित रामायणम की पूरी टीम मौजूद रही, तो वहीं मूवी में लंकापति ‘रावण’ का किरदार अदा करने वाले यश इस खास मौके पर बिजी शेड्यूल के कारण नहीं पहुंच पाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *