जनसत्ता दल ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

जनसत्ता दल ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी इस सूची में तीन प्रत्याशी हैं।
लखनऊ ; पार्टी मुख्यालय से जारी इस घोषणा में प्रतापगढ़ जिले की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई इस सूची के अनुसार कुंडा से वर्तमान विधायक  कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” को पार्टी ने फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

इसी तरह से बाबागंज विधानसभा से वर्तमान विधायक  विनोद सरोज को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया। विश्वनाथगंज सीट से  प्रतापगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए पार्टी नेतृत्व ने इन तीन क्षेत्रों में अपने मजबूत चेहरों पर भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *