पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़

लघुशंका के बहाने पुलिस जीप रुकवाने के बाद दुष्कर्म और हत्या का आरोपी दरोगा की पिस्टल छीन कर भागने लगा पुलिस ने मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया गया घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

 

 

हरदोई ; सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहे दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया था। इसी बीच पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बिहार निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल पर ले जा रही थी।

इसी दौरान उसने लघुशंका जाने की बात कही पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक मुकेश ने उसे जीप से उतारा इसी दौरान सचिन ने मुकेश की पिस्टल छीन ली और भागने लगा पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सचिन घायल हो गया पुलिस ने उसके पास से छीनी गई पिस्टल, एक खोखा और छह कारतूस भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *