पति को सांप ने काटा तो..पत्नी ने नाग-नागिन दोनों को मार डाला

फिरोजाबाद जिले में विवाहिता ने जो किया, जानकर हैरान रह जाएंगे सांप ने पति को काट लिया, तो पत्नी सांप के पीछे पड़ गई इस दौरान उसने नाग और नागिन दोनों को मार डाला।

 

 

फिरोजाबाद ; अलीनगर कैंजरा निवासी युवक खेत पर चारा लेने गया तो उसका पैर सर्प पर पड़ गया ग्रामीणों के अनुसार सर्प पीछा करते हुए गांव के पास तक आया और युवक को काट लिया युवक ने उक्त सर्प को मार डाला बताते हैं कि इसके बाद सर्प के पास नागिन भी आ गई युवक की पत्नी ने उसे भी मार दिया सर्पदंश का शिकार हुए युवक को परिजन उपचार को आगरा ले गए हैं।अलीनगर कैंजरा राजा का ताल निवासी शिवम निषाद पुत्र महेश निषाद रविवार को खेतों पर काम करने को गया था। इस दौरान उसका पैर सांप पर पड़ गया ग्रामीणों के अनुसार सांप युवक का पीछा करते हुए गांव की ओर आ गया युवक को इस दौरान सांप ने काट लिया युवक ने सांप के डंसने के बाद भी डंडे से मार दिया इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी परिजन तत्काल उसे उपचार को प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए ग्रामीणों का कहना है कि इधर युवक के परिजन उक्त सांप को देखने के लिए पहुंच गए।

सांप के पास बैठी थी नागिन 
उन्होंने देखा कि सांप के पास नागिन भी बैठी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वो भी लोगों की ओर बढ़ी तो इस दौरान वहां मौजूद शिवम की पत्नी गुडिया ने नाग के साथ नागिन को भी मार दिया नाग और नागिन को मारने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अलीनगर कैंजरा निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सांप के काटने के बाद उसकी पत्नी गुड़िया ने दोनों को मार दिया अचेत युवक शिवम निषाद को उपचार के लिए परिजन आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *