बिना मीटर व बिजली खपत किए , बिजली विभाग ने महिला के नाम भेजा नोटिस।

विद्युत विभाग अपनी मनमानी से महिला के नाम कनेक्शन करने व नोटिस भेजने का महिला ने लगाया आरोप, आखिर जब कनेक्शन लिया ही नहीं गया तो कनेक्शन हुआ कैसे , दिखाएं कनेक्शन सम्बंधित कागजात व बिजली विभाग दे स्पष्टीकरण। अब देखना यह कि पीड़ित को विभाग की तरफ से संतोषजनक जवाब प्राप्त होता है या फिर बिजली का बिल भरने पर ही छुटकारा।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – उन्नाव 

पुरवा (उन्नाव) – बिजली विभाग पर एक बार फिर महिला ने लागाया मनमानी करने का आरोप मनमाने ढंग से बिना मीटर लगाए, बिजली खपत किए ही महिला के नाम भेजी नोटिस।

छूलामऊ पोस्ट डेला पुरवा निवासी माया पत्नी राम आसरे द्वारा विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया गया कि उनके मकान में विद्युत विभाग द्वारा कोई भी मीटर हेतु कभी आवेदन नहीं किया गया ना ही बिजली लगवाई गई पीड़ित के द्वारा बताया गया कि माया पत्नी राम आसरे जिनके घर के बाहर नेम प्लेट लगी है संपर्क सूत्र भी अंकित है जिनका कच्चा मकान बना हुआ था 10 साल पहले ही मकान गिर चुका है माया देवी नागेंद्र कुमार त्रिवेदी के पिता की मृत्यु दिनांक 27/08/2013 को हुई थी वह बाद मे माता जी को अपने साथ शहर ले आए थे वहीं रहते थे उनके घर पर कोई मीटर नहीं लगा हुआ है उन्होंने कहा कि 12 साल पहले बिजली विभाग के लोगो द्वारा कभी रीडिंग नहीं निकाली गई , न हीं कभी मीटर चेक करने आए और अचानक से पीड़ित को विद्युत विभाग द्वारा 21774 रूपये का नोटिस भेज दिया गया पीड़ित ने बताया कि न ही वह वहां पर पिछले 10 सालों से रह रहा है और ना ही उसके द्वारा बिजली हेतु आवेदन किया गया पीड़ित ने विद्युत विभाग द्वारा कार्यवाही की मांग की गई है ग्राम प्रधान संदीप द्वारा भी बताया गया कि पीड़ित परिवार पिछले 10 सालों से मकान में नहीं रह रहे थे। अब देखना यह कि पीड़ित को विभाग की तरफ से संतोषजनक जवाब प्राप्त होता है या फिर बिजली का बिल भरने पर ही छुटकारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *