लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे खेत में बुधवार सुबह एक महिला सिपाही का शव पाया गया सुबेहा थाना में तैनात महिला सिपाही 27 जुलाई को महादेवा ड्यूटी के लिए थाने से निकली थी जिसके बाद से गायब थी। महिला की उसी खेत में हत्या करने की बात प्रकाश में आई है।

बाराबंकी : लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे खेत में बुधवार सुबह महिला सिपाही का शव पाया गया सुबेहा थाना में तैनात महिला सिपाही 27 जुलाई को महादेवा ड्यूटी के लिए थाने से निकली थी, जिसके बाद से गायब थी। महिला की खेत में ही हत्या करने की बात प्रकाश में आई है। आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया और एसपी अर्पित विजयवर्गीय को जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए मूलरूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली 2017 बैच की महिला सिपाही 11 अगस्त 2024 से सुबेहा थाना में तैनात थी। 27 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे वह थाने से रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।

वह ड्यूटी पर न पहुंचकर उस दिन से गायब थी। 27 जुलाई की ही रात उसकी स्कूटी घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर लावारिस अवस्था में मिली थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसएचओ मसौली सुधीर सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते सिर का ऊपरी हिस्सा सड़ कर काला हो गया था और पक्षियों व कीड़ों ने दोनों आंखें भी नष्ट कर दी थीं। मृतका का मोबाइल भी पुलिस को मौके से मिला एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया, तब तक मृतका की पहचान हो चुकी थी। आईजी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की आईजी ने बताया कि महिला सिपाही का एक साथी सिपाही से संबंध थे, जिस पर 2024 में महिला ने दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा भी कराया था। बाद में विवाह करके न्यायालय में समझौता कर लिया उसी सिपाही पर हत्या करने की आशंका है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

