मृतका के परिजनो ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया , 30 नम्बर को मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी मृतका की शादी , किसी बात को लेकर पति पत्नी में हुआ था झगड़ा।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव संवाददाता
हसनगंज (उन्नाव) – कोतवाली क्षेत्र के सराय मलकादिम गांव में देर शाम पांच बजे कमरे में नवविवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देख छोटी बहन ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिजनो ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के सराय मलकादिम गांव निवासी पप्पू सिंह की पुत्री सीता (25) की शादी बीते 30 नम्बर को मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह में क्षेत्र के ही मौलाबाकीपुर गांव निवासी पारस पुत्र मुन्नी लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद नवविवाहिता अपने माइके आ गई। बुधवार दोपहर पति घर आया तभी किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। शाम पांच बजे छोटी बहन दिव्यांशी कमरे में जाकर देखा तो शव फांसी पर लटका देख परिजनो को सूचना दी। मृतका की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि पति पारस ने हत्या कर शव फांसी पर लटका कर फरार हो गया। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। मा रजनी, बहन दिव्यांशी सहित परिजन रो रो कर बेहाल हो गई। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है।
