राजाजीपुरमःराजाजीपुरम व्यापार मण्डल के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को गाजे बाजे ढोल नगाडे़ के साथ दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
आवाज़ ए लखनऊ
लखनऊ : राजाजी पुरम व्यापार मण्डल के होने वाले 28 दिसम्बर को चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए शैलेष बाजपेई शीलू, व महामंत्री संजीव चंदानी, जफरूल खांन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष महीप अग्रवाल, रूपेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष अंकित बाजपेई, आदी गुप्ता संगठनमंत्री दीपक कुमार संयुक्त मंत्री मोहम्मद सलमान ने गाजे बाजे के साथ मार्केट में जुलूस निकालकर नामांकन किया। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी अखिलेश जायसवाल, डा दिनेश माथुर, शमशेर अली, कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि इस बार व्यापार मण्डल चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें एक प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जिसमें बारह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। साथ ही बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत अग्रवाल, संगठन मंत्री दीपक कुमार, संयुक्त मंत्री मोहम्मद सलमान निर्विरोध होना तय है। 17 दिसम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। वहीं राजाजीपुरम व्यापार मण्डल के चुनाव के नामांकन पर पूर्व राज्य सभा सदस्य कुसुम राय भी मौजूद रही !

