सई नदी सेतु निर्माण के नाम पर मिट्टी अवैध रुप से बेचने का लगा आरोप ।

मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन हुआ सख्त सेतु निगम ने ठेकेदार को स्पष्टीकरण के लिए  भेजा नोटिस, हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन-वे ऊंचाद्वारा में दिनदहाड़े कई जगह डंपरों से मिट्टी डाली गई ग्रामीणों की शिकायत पर हसनगंज उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान।

आवाज़ –ए– लखनऊ   ~ उन्नाव – संवाददाता 

उन्नाव – हसनगंज क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन सख्त हुआ है अवैध खनन को एस डी एम ने रुकवाया था। सेतु निगम ने ठेकेदार को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा है।

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लाइन वे ऊंचाद्वारा में दिनदहाड़े कई जगह डंपरों से मिट्टी का गिरान हो रहा था जिसे देखकर ग्रामीणों ने एसडीम हसनगंज को सूचना दी थी एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर जांच करवा कर कार्रवाई की बात कही थी। कस्बा मोहान में सई नदी के पुल का निर्माण हो रहा है जिसमें सेतु निगम ने मिट्टी भरान के लिए बाबा कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म को ठेका दिया था लेकिन बाबा कंस्ट्रक्शन फर्म ने क्षेत्रीय लोगों को पेटी डीलर के रूप में मिट्टी भरान का ठेका दे दिया था जिससे पुल में मिट्टी ना डालकर पेटी डीलर आसपास क्षेत्र में मिट्टी की बिक्री कर रहे थे।

प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा श्रीवास्तव –
इस संबंध में जब सेतु निगम की प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाबा कंस्ट्रक्शन फर्म को नोटिस जारी की गई है।

Sdm हसनगंज द्वारा कार्रवाई के निर्देश –
एसडीम हसनगंज प्रज्ञा पांडे ने बताया कि सूचना पर अवैध मिट्टी की गिरान को रोक दिया गया था, जांच की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।

बाबा कंस्ट्रक्शन फर्म से मांगा गया स्पष्टीकरण –

जब इस संबंध में बाबा कंस्ट्रक्शन फर्म से संपर्क किया गया तो वहां से जानकारी मिली कि हमने पुल में मिट्टी भरने के लिए पेटी डीलर रखे थे अगर गलत जगह है मिट्टी डाली गई है तो उसके लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *