खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

फतेहपुर चौरासी के भिखारीपुर में किसान की खेत में सोते समय हत्या कर दी गई बेटे ने जमीन विवाद में गांव के ही नंगू व अन्य पर आरोप लगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्नाव ; फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहें किसान की मंगलवार रात धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू मृतक के बेटे ने गांव के ही लोगों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। गांव भिखारीपुर निवासी कन्हैयालाल निषाद ( 55) रोजाना की तरह हर मंगलवार शाम एक किमी दूर फसल की रखवाली करने खेत गए थे। सुबह घर न आने पर बड़े बेटे राकेश ने खेत पर जाकर देखा तब चारपाई पर पिता का रक्तरंजित शव पड़ा मिला मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि छह साल पहले गांव के ही नंगू का एक बिसुआ प्लाट खरीदा था। उसे छह माह पूर्व प्लॉट का निर्माण कराने पर नंगू व अन्य साथियों ने विरोध कर जान से मारने की धमकी दी थी। आशंका है कि उक्त लोगों ने ही पिता की हत्या की है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *