पटाखा फैक्टरी में नौ की मौत भीषण धमाकों से दहला मनौरी बाजार

पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे घटना में करीब नौ लोगों के मौत की बात सामने आ रही है। दर्जनभर से अधिक लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार एसआरन अस्पताल प्रयागराज में चल रहा है।

कौशाम्बी ; पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे धमाकों की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी कुछ ही देर में फैक्टरी से उठे धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई धमाके में कई परिवारों के मकान धराशायी हो गए। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दर्जन भर लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई  है। मौके पर प्रयागराज के एडीजी, आईजी, डीआईजी, अपर पुलिस आयुक्त के अलावा कौशाम्बी के डीएम और एसपी पहुंच गए हैं। झुलसे लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया बताया जा रहा है कि बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में पटाखा फैक्टरी संचालित हो रही थी। हादसे के समय अंदर करीब दर्जनभर लोगों के मौजूद होने की सूचना है। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण अंदर जाना मुश्किल रहा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान से अचानक धुआं उठने के बाद पटाखों में विस्फोट शुरू हुआ मकान के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की सूचना मिल रही है।

Kaushambi: Massive fire at firecracker factory; Manauri market shaken by explosions.

सूचना मिलते ही प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए दोनों जिलों से एंबुलेंस और बचाव दल बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। फैक्टरी में आग लगने और विस्फोट होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई अधिकारियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालना है।

Kaushambi: Massive fire at firecracker factory; Manauri market shaken by explosions.

कौशाम्बी के मनौरी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया घटना के बाद पुलिस फोर्स के अलावा सेना के जवानों को भी बुला लिया गया एयरफोर्स के सैनिक रेस्क्यू आपरेशन में जुट गए हैं और मलब में फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। एसआरएन अस्पताल लाया गया परिजनों ने बताया कि मौके पर पुलिस के सिपाही मौजूद थे, विस्फोट से घायल हुए आठ लोगों को एसआरन लाया गया, जिसमें प्रांजली (5) और प्रवीण (13) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल उर्वशी (16) और राजेश (45) और सविता को वेंटीलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा समता (33), अनीता (35), माला देवी (36) का उपचार चल रहा है। अनीता और माला देवी खतरे से बाहर हैं। मनौरी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले मे मृतकों की संख्या 15 के पार पहुंच सकती है। फिलहाल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें तीन की मौत कौशाम्बी जिला अस्पताल और दो की मौत प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में हुई है। 25 से अधिक लोगों की हालत बेहद नाजुक है। मलबे में दबने के कारण ईंट और सरिया से गंभीर घाव उनके शरीर पर हो गए अभी कई लोग मलबे में ही दबे हैं जिनको जेसीबी से खोदाई करके निकालने का कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *