ऊंचाद्वार में होगा चन्द्रशेखर आजाद का भव्य आगमन, तैयारियां जोरों पर

17 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

आवाज –ए– लखनऊ ~ महेन्द्र कुमार 

उन्नाव। विधानसभा 164-मोहान क्षेत्र के ऊंचाद्वार में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चन्द्रशेखर आजाद का 17 सितंबर 2026 को आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार की शाम को मुख्य मंडल प्रभारी लखनऊ एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मा० एडवोकेट अरविंद राजवंशी, उन्नाव जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन रावत तथा विधानसभा 164-मोहान के भावी प्रत्याशी मनोज उर्फ मोनू रावत कार्यक्रम स्थल ऊंचाद्वार पहुंचे।

पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के बैठने, आवागमन, पार्किंग सहित कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह है। आगामी दिनों में तैयारियों को और तेज किया जाएगा।

17 सितंबर को चन्द्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर ऊंचाद्वार सहित आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *