घोषणा पत्र जारी करते हुए युवाओं और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं उन्होंने गन्ना किसानों को समय से भुगतान करने की बात कही।
लखनऊ ; घोषणापत्र में युवा और रोजगार को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्रेजुएट को नौकरी दिलाने की प्रतिबद्धता जताई गई है और कौशल विकास पर जोर दिया गया है। मुख्य रूप से यह तय किया गया कि जब तक नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक ग्रेजुएट को पांच हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता दिया जाएगा। पेपर लीक की समस्या उत्पन्न न होने देने का दावा करते हुए कहा गया कि सभी परीक्षाएं समय से आयोजित होंगी साथ ही तीन माह में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी और परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बख्शी नहीं जाएगी इसके अलावा 12वीं कक्षा के बाद लैपटॉप वितरण योजना को पुनः लागू करने की बात कही गई है।
पीडीए, महिला और गरीबों के लिए योजनाएं
पीडीए, महिलाओं और गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन बनाने की योजना शामिल की गई। इसके साथ ही सालाना चालीस हजार रुपये देने की योजना, कारीगरों को चालीस हजार रुपये की पेंशन और सरकारी ठेकों में पीडीए समाज के लिए पचास फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है। किसानों से जुड़े बिंदुओं में किसानों की ऋण माफी किए जाने और गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है।भाजपा सरकार के दौरान भू-माफिया पैदा हुए हैं और कई जगह जमीन पर कब्जा करने का काम हुआ है। इसे रोकने के लिए विशेष एसटीएफ बनाई जाएगी और इसके तहत डायल 100 की तरह अलग रंग की गाड़ियां तैयार की जाएंगी सत्ता में आने पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी इसके साथ ही अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा।
चुनावी घोषणा पत्र


